फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों की मदद से वाहन चोरी करने वाले सात धरे

Sat, 04 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
कीर्ति नगर थाना पुलिस ने नाबालिगों की मदद से वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में दो नाबालिग हैं। इनके निशानदेही पर पुलिस ने दो बुलेट मोटरसाइकिल, चार स्कूटी और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के छह मामले सुलझाने का दावा किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह दादरी में रहने वाले अपने सहयोगियों की मदद से चोरी की वाहनों को बेचता था।

जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि गिरोह दिल्ली एनसीआर में संगठित रूप से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पकड़े गए बदमाशों की पहचान चंदर विहार निवासी राहुल आर्या (24), प्रीतम (19), निलोठी निवासी जतिन (19), बादशाह नगर, दादरी, गौतमबुद्ध नगर निवासी अरुण (22) और जुबेर (19) के रूप में हुई। जबकि दोनों नाबालिग नारायणा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 30 जनवरी की रात कीर्ति नगर थाना में तैनात हवलदार विनोद और भिगसू कुमार गश्त कर रहा था। इसी दौरान उन लोगों ने बुलेट पर तीन युवकों को देखा। पीछा करने पर बदमाश भागने लगे। इसी दौरान उनकी बुलेट एक बाइक से टकराकर गिर गई।

पुलिस की टीम ने बुलेट चला रहे राहुल आर्या को दबोच लिया। जबकि दो नाबालिग भागने में कामयाब हो गए। बदमाश बुलेट को रमेश नगर इलाके से चोरी की थी। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसके गिरोह में सात लोग हैं। इसमें दो नाबालिग हैं।

इन्हीं की मदद से वह वाहनों की चोरी करते हैं और फिर वाहनों को अन्य सहयोगियों की मदद से बेच देते हैं। पुलिस ने उसके निशानदेही पर नारायणा के रहने वाले दोनों नाबालिगों को चंदर विहार से दबोच लिया। जांच में पता चला कि वाहन चोरी करने के बाद राहुल वाहनों को प्रीतम और जतिन को सौंप देते थे।

उन वाहनों को दोनों बेचने के लिए दादरी निवासी अरुण और जुबेर के हवालेे कर देते थे। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिये चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से वाहन बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें