फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 लाख रुपये का सोना चुराने वाला नौकर रिमांड पर, सोना बरामद

Sat, 04 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दरड़ में किसान के डेरे से 21 लाख रुपये का सोना चोरी करके फरार हुए नौकर को निशानदेही के लिए पुलिस दिल्ली से करनाल लेकर आई। पुलिस ने सोने को कब्जे में लेते हुए अनेंद्र को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड में पुलिस उससे नगदी बरामद करेगी। अनेंद्र उर्फ अर्जुन वासी गांव अल्लाहपुर भोगी बदायूं उत्तर प्रदेश दो दिन पहले ही किसान हरप्रीत के पास नौकरी पर आया था। अनेंद्र ने अलमारी से करीब 21 लाख रुपये की कीमत के जेवर व 30 हजार रुपये की नगदी चोरी की और फरार हो गया था। वीरवार की सुबह जब परिजनों ने अलमारी खुली देखी तो पता चला कि जेवर व नकदी गायब है। चोरी की सूचना मिलते ही रंबा चौकी इंचार्ज धर्मबीर बड़ौली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शाम को पुलिस को सूचना मिली की दिल्ली बस अड्डे पर अनेंद्र को जेवर सहित काबू किया गया है। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह डेरे से जेवर चोरी कर अपने गांव जा रहा था। 
विज्ञापन


नहर की पटरी से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचा
डेरे से सोने के जेवर चोरी करने के बाद नौकर अनेंद्र नहर की पटरी के रास्ते होते हुए पैदल हाईवे तक कर्ण लेक के समीप पहुंचा था। नौकर यहीं से थ्री व्हीलर में सवार हो गया और वह चालक को 20 रुपये देकर करनाल बस स्टैंड पर पहुंचा। नौकर ने बस स्टैंड से दिल्ली के लिए बस पकड़ी। दिल्ली से उसने बदायूं कि बस पकड़नी थी। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें