फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में नाकाम रहा तो बूढ़ी महिला को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
साधना मोहन साकेत से जीके-दो पहुंची तो और वृद्धा को पार्क आदि जगहों पर तलाशा गया। इसके बाद बेटी ने घर में जाकर देखा तो वृद्धा बैडरूम में जली हुई मृत पड़ी थीं।
विज्ञापन


रात करीब सवा दस बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शुरूआती जांच में पुलिस को लग रहा था कि आग लगने की वजह से वृद्धा की जलने से मौत हुई है।

पुलिस ने जब नौकर नीरज से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर नौकर नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।

नौकर ने की ये शर्मनाक हरकत

दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-दो में नौकर ने 82 वर्षीय वृद्धा को जिंदा जला दिया। नौकर ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जब वह बेहोश हो गईं तो आरोपी ने उनको जिंदा जला दिया।

92 फीसदी जलने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया था।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद ही यह पता लग पाएगा कि दुष्कर्म हुआ था या नहीं। पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रेप के दौरान बेहोश हो गई महिला

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पेशे से पत्रकार रही रेखा दुग्गल (82) एस-93 ग्रेटर कैलाश-दो में अकेली रहती थीं। उसकी दो बेटियां साधना मोहन व अन्नू लूथरा हैं। अन्नू लूथरा अमेरिका में रहती है, जबकि साधना मोहन साकेत में रहती हैं।

नौकर मधुबनी, बिहार निवासी नीरज ने सोमवार रात करीब आठ बजे वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान वृद्धा बेहोश हो गई। आरोपी नौकर को लगा कि वृद्धा की मौत हो गई है।

इसके बाद बाद आरोपी ने वृद्धा को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। आरोपी ने वृद्धा की हत्या करने के बाद उनकी दोनों बेटियों को फोन कर गुमराह करने की कोशिश की। आरोपी ने दोनों बेटियों को फोन कर बता दिया कि रेखा घर से बाहर पार्क गई हैं और काफी देर से लौटी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें