फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लाखों रुपए और कैमरा चोरी कर नौकर हुआ फरार

Sun, 06 Mar 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
साइबर सिटी के अलग-अलग थाना एरिया अंतर्गत लाखों रूपए की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पहला मामला सेक्टर-55/56 थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला के घर से लाखों रूपए नगद और सामान लेकर एक व्यक्ति फरार हो गया। थाना पुलिस के अनुसार गुरदीप कौर अलकनंदा सोसाइटी में रहती हैं। 

बताया जाता है कि उनके यहां मूलरूप से बिहार निवासी महेश नाम का व्यक्ति काम करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया है कि बीते दिन उनके घर से सवा तीन लाख रूपए और कीमती कैमरा गायब हो गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि जिस दौरान यह सब हुआ उसके बाद महेश भी गायब है। थाना पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर महेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरा मामला सिटी के सेक्टर-51 क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार वरून कुमार सेक्टर-51 के आर्चिड आईलैंड में रहते हैं। बीते दिनों वह अपनी कार से गुड अर्थ सिटी सेंटर गए हुए थे। 

जब वह वापस आए तो देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ है और कार के अंदर रखा सामान गायब है। पुलिस के अनुसार अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि वह अपनी कार में 50 हजार रुपए नगद और जरूरी कागजात रखे हुए थे। 

आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोर ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे कैश व जरूरी कागजात पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

वहीं उसी रात गुड अर्थ सिटी सैंटर के पास से ही अज्ञात चोरों ने स्गिंधा नाम की महिला के कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटाप व जरूरी सामान चुरा लिया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें