फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी एजेंसी संचालक ने खुद को मारी गोली

Thu, 28 Aug 2014 12:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन में बुधवार शाम एक खाली प्लॉट में सिक्योरिटी संचालक रवींद्र (28) घायलावस्था में मिला। उसे गोली लगी हुई थी। गंभीर हालत में उन्हें नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सिहानी गेट एसएचओ ने बताया कि रवींद्र ने आत्महत्या की है। वह पारिवारिक कलह की वजह से डिप्रेशन में था। वह कई दिनों से परिजनों से कह रहा था कि वह आत्महत्या करने वाला है।

खुदकुशी करने से पहले उसने अपने मामा को फोन कर सुसाइड करने की बात बताई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ द्वितीय कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि नूरनगर सिहानी निवासी रवींद्र परिवार के साथ संजय नगर सेक्टर -23 में रहते थे।
विज्ञापन


वह क्षेत्र में निजी सिक्योरिटी एजेंसी चलाते थे। वह पारिवारिक कलह की वजह से डिप्रेशन में थे। दोपहर तीन बजे उसने अपने मामा को फोन कर बताया कि वह मरने जा रहा है।

उसका शव करहेड़ा के पास पड़ा मिलेगा। कुछ देर तो परिजन मजाक समझते रहे, लेकिन जब उसने कॉल्स रिसीव नहीं किए तो परिजनों को संदेह हुआ। परिजन तलाशते हुए सादिता फार्म हाउस के पास पहुंचे, जहां रवींद्र लहूलुहान पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी।

परिजन उसे नरेंद्र मोहन अस्पताल मोहन नगर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बकौल एसएचओ अशोक सिसौदिया रवींद्र ने तमंचे से खुद को सिर में गोली मारी थी। पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें