फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच ने की बहू के साथ रेप की कोशिश

Tue, 18 Mar 2014 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी गांव के सरपंच बलवंत सिंह पर उनकी बहू ने संगीन आरोप लगाए है। आरोप है कि तीन दिन पहले उन्होंने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में सोमवार को बकायदा प्रेस कांफ्रेंस की गई और सरपंच के परिवार के ऊपर दहेज के प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया है कि 2004 में शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है उसके ससुर सरपंच बलवंत सिंह, सास नथिया देवी, जेठ छज्जू राम, जेठ कृष्ण कुमार, जेठानी जगवती, जेठानी पूनम देवी समेत परिवार के लोग मिलकर पिछले कई सालों से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

इस दौरान कई बार पुलिस में भी शिकायत दी जा चुकी है लेकिन ससुराल पक्ष के ऊंचे रसूख की वजह से उनपर कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हो रही। महिला ने अपने ससुर और जेठ पर संगीन आरोप भी लगाया है। महिला के अनुसार तीन दिन पहले उसके ससुर और जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन उसने किसी तरह वहां से जान बचाकर अपनी इज्जत बचाई।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता का समर्थन करते हुए हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी के गुड़गांव हल्का अध्यक्ष बाली पंडित और महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता कहा है कि इस मामले में अगर पुलिस ने जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की तो पार्टी के सदस्य पुलिस और प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें