फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले में मुबंई पुलिस ने पेश की चार्जशीट 

Thu, 29 Sep 2016 12:01 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले में गुड़गांव पुलिस की मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है। मुंबई पुलिस की एसआईटी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल करने से पहले हरियाणा सरकार से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त कार्यालय से इस पत्र को अनुमति के लिए मंगलवार को पुलिस महानिदेशक को भेजा गया है। एसआईटी की ओर से गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर की जांच पूरी हो गई है। 

उसे तीन अक्तूबर तक अदालत में चार्जशीट पेश करना है। एनकाउंटर में चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। नियम के अनुसार बिना प्रदेश सरकार की अनुमति के उनके खिलाफ अभियोग नहीं चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन


एसटीई की ओर से गुड़गांव पुलिस के आरोपियों की सीडीआर का मोटा चिट्ठा सहित एक पत्र दो दिन पहले गुड़गांव पुलिस को मिला है। जिसे मुंबई पुलिस से रिसीव करने के बाद पुलिस महानिदेशक को भेज दिया गया है। 

मुंबई पुलिस ने पांच गुड़गांव के पुलिस कर्मी और तीन प्राइवेट लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में मुंबई पुलिस चार पुलिस कर्मी सहित गैंगस्टर की प्रेमिका व उसकी मां को गिरफ्तार कर चुकी है। एएसआई परमजीत और जेल में बंद गैंगस्टर का भाई मनोज गुर्जर अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं।

गौरतलब है कि गुड़गांव पुलिस ने 7 फरवरी को मुंबई के अंधेरी में होटल एयरपोर्ट मेट्रो में ठहरे गैंगस्टर संदीप गाड़ौली को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। जिसकी जांच में उन्हें हत्या का आरोपी पाया गया और मुंबई पुलिस की ओर से गठित एसआईटी जांच कर रही है। 

अब तक की छानबीन में एसआईटी प्रभारी रह चुके  अवधूत चव्हाण, प्रफुल भोंसले रिटायर हो चुके हैं। अदालत में दायर होने वाली चार्जशीट पर गोपिका जहागीरदार के हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें