फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिजन खुद तलाशेंगे सायरा सुसाइड मिस्ट्री का सच

Fri, 29 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय तैराक सायरा सिरोही के सुसाइड की वजह जानने के लिए फिर सिफर से छानबीन की जाएगी। परिजनों के साथ-साथ पुलिस भी आत्महत्या के सुराग ढूंढेगी।
विज्ञापन


पुलिस सायरा के फ्रेंड्स, टीचर और कोच से पूछताछ करेगी। सायरा के कमरे में रखीं किताबें और फेसबुक अकाउंट भी खंगाला जाएगा। हालांकि शुरुआती छानबीन में अभी तक कोई ठोस वजह पता नहीं लग सकी है।

इंस्पेक्टर कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि सायरा के परिजनों ने लिखित में जांच की मांग उनसे नहीं की है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

परिजन खुद ही वजह तलाशने में जुटे हैं, शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सायरा के पिता जयदीप सिरोही ने बताया कि शुक्रवार को घर पर शोक सभा है।

उसके बाद वह खुद सायरा की मौत की वजह का पता लगाने में जुटेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय तैराक सायरा आरकेपुरम में परिवार के  साथ रहती थीं। सायरा ने घर में दरवाजे के जंगले पर शॉल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, जिसके कारण आत्महत्या की वजह पता नहीं लग सकी है। परिजनों का कहना है कि सायरा स्कूल के रवैये से नाखुश थी, लेकिन सुसाइड की वजह यही है, इस बारे में वह श्योर नहीं है।

रेबेका सोनी को अपना आदर्श मानती थी सायरा
सायरा सिरोही स्वीमिंग की दुनिया में जितना बड़ा मुकाम छोटी सी उम्र में हासिल कर चुकी थी, उससे भी कई गुना आगे तक जाने की उसकी तमन्ना थी। यूनाइटेड स्टेट टीम की गोल्ड मेडलिस्ट स्वीमर रेबेका सोनी को वह अपना आदर्श मानती थीं।

सायरा के कोच राजू ने बताया कि रेबेका की फिटनेस और उनकी स्वीमिंग की कला से सायरा खासा प्रभावित थी। कोच की मानें तो रेबेका सोनी और सायरा सिरोही में समानता भी हैं।

अभिभावक सामाजिक कल्याण समिति ने सायरा को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय तैराक सायरा सिरोही के निधन पर अभिभावक सामाजिक कल्याण समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। देविका चेंबर आरडीसी गाजियाबाद में हुई सभा में किरण शर्मा एडवोकेट, सुदेश शर्मा, दीपक शर्मा, साजिद अली एडवोकेट, नरेंद्र सोनी, ब्रजमोहन शर्मा, शिवकुमार चौधरी, लोकेश गर्ग, अमर सिंह आदि रहे।

कैंडल मार्च निकालकर दी सायरा सिरोही को श्रद्धांजलि
नेशनल स्विमिंग प्लेयर सायरा की मौत से खिलाड़ियों में शोक की लहर है। जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में महानगर के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रतिभावान खिलाड़ी सायरा सिरोही को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक मेडल जीतने वाली सायरा के आत्महत्या की खबर सुनकर सभी खिलाड़ी स्तब्ध दिखाई दिए। छात्रनेता सुनील चौधरी ने सायरा की संदिग्ध मौत की जांच की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें