फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर RTI कार्यकर्ता का मर्डर

Tue, 15 Apr 2014 11:33 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा में घर के बाहर खड़े आरटीआई कार्यकर्ता को कार सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सोमवार शाम वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी कार से भाग गए। परिजनों ने गंभीर हालत में नगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सरेशाम हुई इस हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल हो गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार गांव बनखंडा निवासी मंगत सिंह त्यागी (60) आरटीआई कार्यकर्ता थे। उनकी संस्था दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, यूपी में काम करती है। वह गांव के प्रधान भी रह चुके थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो की मौत

सोमवार शाम वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान कार सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। एक गोली मंगत सिंह के सीने में और एक कनपटी में लगी।
इससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़कर पहुंचे। इसके बाद मंगत सिंह को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। पुलिस को जैसे ही इस वारदात की सूचना मिली मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें