गाजियाबाद निवासी चार लोगों को बकाया रुपये मांगने पर बृहस्पतिवार रात नेकपुर गांव में छह लोगों ने तमंचों के बल बंधक बना लिया। इतना ही नही आरोपियों ने देर रात चारों को पुलिस चौकी पर सौंप दिया।
पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कहकर पीड़ितों से दो हजार रुपये छोड़ने के नाम पर ले लिए। पीड़ितों ने आला अफसरों से गुहार लगाई है। अनिल कुमार की नंदग्राम में जनरेटर रिपेयरिंग की दुकान है।
पीड़ित ने बताया कि रावली निवासी युवक को पुराना जनरेटर 27 हजार में बेचा था। युवक ने 15 हजार रुपये दे दिए थे। उस पर दस हजार रुपये बकाया थे। रावली गांव में बृहस्पतिवार को विजय, मनोज व दीपक के खराब जनरेटर ठीक करने आए थे।
आरोप है कि युवक ने पांच साथियों के साथ मिलकर तमंचों के बल पर नेकपुर गांव के जंगल में स्थित अपने फार्म हाउस में उन्हें बंधक बना लिया।