फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI के दो छात्र 100 रुपये में बेचते थे नशे की पुड़िया, गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिहानी गेट पुलिस ने चोरी और गांजे की तस्करी करने वाले तीन स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास गांजा और चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी पवन उर्फ लीलू और सोहन कुमार निवासी मोरटी गांव सिहानी गेट हैं, जबकि इनका तीसरा साथी इमरान मेरठ के जानी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

पवन और सोहन आईटीआई के स्टूडेंट हैं। सिहानी गेट एसएचओ डालचंद ने बताया कि पुलिस ने इन्हें बृहस्पतिवार सुबह मोरटी से चेकिंग के दौरान दबोचा। तीनों आरोपियों ने करीब एक माह पहले मोरटी गांव में एक वकील के घर पर चोरी की थी।

इस दौरान चोर उनका इनवर्टर, दो बैट्रियां और अन्य सामान चुराकर ले गए थे। तीनों ने बताया कि वह कॉलेज और मोहल्ले में टशनबाजी के लिए चोरी की वारदात करते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा वह100 रुपये में गांजे की पुड़िया बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब साढ़े तीन किलो गांजा, दो बैट्रियां, चाकू और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें