फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चोरी हुईं बेशकीमती 8 करोड़ की घड़ियां

Thu, 04 Sep 2014 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक प्रमुख शोरूम में मंगलवार रात 95 रोलेक्स घड़ियों की चोरी का मामला सामने आया है। इन घड़ियों की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कनॉट प्लेस के जनपथ स्थित कैनविक कुक शोरूम के गार्ड ने बुधवार सुबह शटर का ताला टूटा देखकर मालिक व पुलिस को सूचना दी।

-VIDEO में देखें विधायक पर हमले का पूरा सच

पहले चार घड़ियों की चोरी की सूचना दी गई लेकिन बाद में तलाशी के दौरान पता चला कि रोलेक्स कंपनी की 95 घड़ियां गायब थीं। चोरी गई इन घड़ियों की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है।

हालांकि शोरूम मालिक ने इनका बीमा कराया हुआ था। पुलिस ने शोरूम मालिक टीएस चटर्जी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में पाया कि शोरूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। पुलिस इस बात से हैरान है कि इतनी महंगी घड़ियों का शोरूम होने के बावजूद वहां सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगवाए गए थे।
विज्ञापन


पढ़ें- मोबाइल लूटकर सिम लौटाने क्यों आए बदमाश?

चोर शोरूम का शटर तोड़ कर अंदर घुसे थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस फिलहाल कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस का मानना है कि बिना किसी की मिलीभगत से इतनी बड़ी चोरी की संभावना कम ही है। इसके पास एक ज्वेलर्स का भी शोरूम था, पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि कुछ सुराग मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें