गुरुग्राम में रोडवेज कर्मियों से मारपीट मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक अभी फरार चल रहा है। दोनों युवकों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
बतादें कि बृहस्पतिवार शाम को दौलताबाद फ्लाईओवर के नीचे सिटी बस से एक कार की मामूली टक्कर के बाद कार सवार युवकों ने सिटी बस के चालक औैर परिचालक से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
मामला सेक्टर-5 के पुलिस थाने में पहुंच गया। शुरूआती दौर में सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज नहीं करने से गुस्साआए कर्मचारियों ने सिटी बसों का देर रात तक चक्का जाम रखा । जिसमें यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
रोडवेज के कर्मचारियों ने डिपो के गेट पर ताला लगा दिया और वहीं बैठकर नारे बाजी करते रहे। देर रात तक नारेबाजी का दौर चलता रहा। रात के करीब 11 बजे एसीपी राजीव यादव गेट पर बैठे कर्मचारियों को युवकों की गिरफ्तारी व उन पर कार्रवाही करने का आश्वासन दिया तब जाकर कर्मचारियों ने बैठक को समात्म किया।
पुलिस ने ने मानी अपनी गलती
रोडवेज के कर्मचारियों ने सेक्टर-5 के पुलिस पर दुव्र्यवाहर करने का आरोप लगया और एसएचओ और एक एएसआई पर कार्रवाही करने की मांग की थी। लेकिन देर रात को रोडवेज अधिकारियों और डिपों की विभिन यूनियनों के प्रधान व पुलिस के आला अधिकारियों के बीच बैठक में पुलिस ने गलती मानकर युवकों पर सख्त कार्रवाही करने आश्वासन दिया।
मारपीट करने वाले कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को ही दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनको शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है तीसरे युवक को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।-अनिल कुमार, एसएचओ पुलिस थाना सेक्टर-5 गुरग्राम