रालोद प्रत्याशी का भाई मृतक विनोद और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खुर्जा नगर के रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के भाई और एक कार्यकर्ता की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर से पूरे नगर में सनसनी मच गई है, सुरक्षा के मद्देनजर नगर में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार कल सोमवार को रालोद की जटिया पॉलिटैक्निक मैदान में रैली के बाद से करीब 8 बजें से विनोद और कार्यकर्ता सचिन गायब हो गए थे।
काफी खोजबीन के बाद भी जब सूचना नहीं मिली तो रात 11 बजे पुलिस को गुमशुदी में सूचना दी गई।