पुलिस ने इकलेहड़ा गांव स्थित रजवाहे की पटरी से मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चार-पांच गोली के निशान हैं।
पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि सोमवार की रात युवक गोली मारकर हत्या की गई है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार सुबह गांववासी पापुलर सिंह के खेत के निकट रजवाहे की पटरी से एक युवक (25) का शव बरामद किया है।
एसआई मुन्ना यादव ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर ओम लिखा है तथा पास में सिगरेट का पैकेट व गोली का खोखा पड़ा था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकती है। मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।