फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 16 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अलीपुर में सड़क हादसा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अलीपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल का राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे के दौरान तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। अलीपुर थाना पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि अलीपुर एनएच वन पर किसी अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी है। हादसे में स्कूटी पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीपुर में सड़क हादसा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान नरेला निवासी विक्की और अंकित के रूप में हुई है। घायल का नाम रविंद्र है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

तीनों फैक्ट्री में काम करते थे और उनकी उम्र 25 से 27 साल के बीच बताई जा रही है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि घटना के समय तीनों दोस्त खाना खाने के लिए स्कूटी से बवाना की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें