फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लेकर कमेंट करने पर रिक्शा चालक ने जड़ा था थप्पड़, आरोपी ने ऐसे लिया बदला

Mon, 26 Jun 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
सराय रोहिल्ला इलाके में एक युवक ने थप्पड़ मारने पर रिक्शा चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक ने रिक्शा चालक से उसकी पहली पत्नी के बारे में आपत्तिजनक बात कही थी। इसी बात पर उसने युवक को थप्पड़ मार दिया था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन

    
पुलिस के अनुसार, धनिया (40) अपनी दूसरी पत्नी माया के साथ दयाबस्ती की झुग्गी में रहते थे। वह पेशे से रिक्शा चालक थे। 23 जून की रात खाना खाने के बाद वह अपनी पत्नी माया के साथ रेलवे स्टेशन के पास बैठे थे। इसी दौरान माया की बुआ की बेटी का पति विजय वहां पहुंचा और धनिया के गले पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। धनिया को जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

माया के मुताबिक, एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद वह धनिया के साथ रहने लगी। धनिया की पत्नी शादी समारोह में नाचने जाती थी। यह धनिया को पसंद नहीं था। इसी वजह से उसने पत्नी को छोड़ दिया था। उसकी पत्नी आनंद पर्वत इलाके में बच्चों के साथ रहती थी।
विज्ञापन


 22 जून को धनिया आनंद पर्वत इलाके में गया था। जहां उसकी मुलाकात विजय से हुई। बातचीत के दौरान विजय ने कहा कि जो महिलाएं शादी समारोह में नाचने जाती हैं, वह गलत धंधा भी करती हैं। इस बात पर धनिया ने विजय को थप्पड़ मार दिया था। उसके बाद विजय ने माया के पास आकर धनिया को मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें