फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशाहपुर में रिटायर्ड फौजी को सात गोली मारी, मौत

Sun, 08 Jan 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
मृतक फौजी सुभाष (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बादशाहपुर कस्बे के दरबारीपुर रोड पर शनिवार सुबह रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  परिजनों ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक युवक को नामजद किया है, जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बादशाहपुर निवासी सुभाष यादव (54) फौज से रिटायर्ड थे। शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे वह अपने दूसरे प्लॉट में बंधे पशुओं को देखने के लिए गया था। इसके बाद वह इसी प्लॉट के बराबर में बने मकान में जा रहा था। यह मकान उसने किराये पर दिया हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

इस हमले में उस पर सात राउंड फायर किए गए, जिनमें से सात गोली सुभाष को लगीं। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा सुभाष को लहूलुहान अवस्था में देख कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही थाना बादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के बयान के आधार पर पड़ोस के ही रहने वाले युवक बिजेंद्र के खिलाफ  हत्या का शक जाहिर किया है, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

थाना प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक ऐसी कोई वारदात सामने नहीं आई है कि इस वारदात को पुरानी रंजिश या किसी अन्य कारण के अंजाम दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें