नोएडा सेक्टर-61 स्थित मारवेल होम्स निवासी आर्मी के रिटायर्ड डॉक्टर सुकांतो सरकार और उनके परिवार के पांच सदस्यों के शव रविवार को रांची के कोकर स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में पाए गए।
डॉक्टर के अलावा उनकी पत्नी अंजना सरकार, बेटा समीर, दो पोतियां समीता व सुनीता और परिवार की सदस्य मोमिता के शव मिलने की जानकारी रांची पुलिस ने नोएडा पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि बहू द्वारा प्रताड़ित करने पर डॉ. सरकार ने पहले परिजनों को जहर की सुई लगाकर मार डाला और इसके बाद छुरा घोंपकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फ्लैट से सुसाइड नोट बरामद किया है।
noida doctor suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक सुकांतो की बहू मधुमिता को छोड़कर पूरा परिवार रिश्तेदार के यहां रांची गया हुआ था। रांची से सूचना मिलने के बाद सेक्टर-58 पुलिस नोएडा स्थित घर पहुंची, लेकिन मधुमिता नहीं मिली।
फ्लैट के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि रविवार को मधुमिता शाम 4 बजे अपार्टमेंट में नजर आई थी। इसके बाद से वह गायब है और फ्लैट पर ताला लगा है।
पिछले दो साल से पूरा परिवार सेक्टर-61 स्थित मारवेल होम्स में साथ रह रहा था। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि पूरा परिवार किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था और न ही अपार्टमेंट के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेता था।
noida doctor suicide
- फोटो : अमर उजाला
कहासुनी के चलते 6 माह से डॉक्टर का बेटा समीर पत्नी और दोनों बेटियों के साथ अपार्टमेंट के ए ब्लॉक में फ्लैट लेकर रहने लगा था। पति और पत्नी दोनों ही निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जबकि बेटियां एक निजी स्कूल में पढ़ रही थीं।
वहीं डॉक्टर और उनकी पत्नी अपार्टमेंट के बी ब्लॉक में रह रहे थे। लोगों के अनुसार 6 अक्तूबर को समीर पत्नी मधुमिता को बिना बताए बेटियों को स्कूल से ले आया और पिता व मां के साथ रांची निकल गया।
फ्लैट पर न लौटने पर मधुमिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की कार्रवाई से पहले ही समीर ने मधुमिता को जानकारी दी कि वह रांची में अपने रिश्तेदार चिकित्सक डॉ. सुदीप्तो चौधरी के यहां आया है।