फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर को अपनों ने ही लूट लिया!

Sat, 12 Jul 2014 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक गेस्ट हाउस में ठहरे प्रॉपर्टी डीलर के दस लाख रुपये चोरी कर लिए गए। प्रॉपर्टी डीलर इनोवा कार खरीदने के लिए शामली (उप्र) से आया था। पीड़ित की शिकायत पर दरियागंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुफ्ती वजाहत (31) सपरिवार शामली के गढ़ी अब्दुल्ला गांव निवासी हैं। वह खेती बाड़ी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। गत 9 जुलाई को वह दरियागंज आए और यहां के अल तौहीद गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 202 में रुके।

मुफ्ती के मुताबिक 10 जुलाई की शाम वह इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए चले गए। रात साढ़े ग्यारह बजे वापस कमरे में पहुंचे और बैग देखा तो उससे दस लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेडिकल में दाखिले के नाम पर 35 लाख की ठगी

मुफ्ती ने गेस्ट हाउस कर्मी से कमरे में किसी के आने के बाबत पूछताछ की। उसने बताया कि मुफ्ती के ही दो परिचित आए थे और कुछ देर कमरे में रहकर चले गए।

मुफ्ती ने दोनों परिचितों सवाई माधोपुर निवासी रहीम और आगरा निवासी नदीम को फोन किया और उसे गेस्ट हाउस पहुंचने के लिए कहा।

उन लोगों ने जल्द पहुंचने की बात कही, लेकिन जब दो बजे रात तक नहीं पहुंचे और अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया, तो मुफ्ती ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। उसने आशंका जताई कि उनके दोनों परिचितों पर रुपये चोरी करने का शक है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें