एग (अंडाणु) डोनेट के नाम पर दिल्ली से नोएडा गई एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि नोएडा के एक होटल में ले जाकर जबरन शराब पिलाई और लोगों के सामने दुष्कर्म किया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में उसके घर के पास रहने वाली आरती मिश्रा नाम की महिला का हाथ है। उसी ने साजिश रचकर ये काम कराया है।
आरोप लगाने वाली महिला ने आरती और उसके देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पहले पार्क फिर होटल ले गए
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से झारखंड निवासी 20 वर्षीय मीना (बदला हुआ नाम) अमर कॉलोनी में पति के साथ रहती है। वह पास में ही रहने वाली आरती मिश्रा नाम की महिला को जानती है।
9 जून को आरती उसके घर पर आई और उससे कहा कि उसे एक 22 साल की महिला को एग डोनेट करने के लिए बंगाली मार्केट, अस्पताल जाना है। कुछ समय बाद वह आरती के घर पहुंच गई।
यहां से आरती मीना को नोएडा के एक पार्क में ले गई। पार्क में आरती मिश्रा का देवर व देवर का दोस्त मिले। यहां से ये लोग मीना को एक होटल में ले गए।
दोस्त ने सबके सामने किया रेप!
आरोप है कि होटल में ही उन्होंने मीना को जबरन व धमकी देकर शराब पिलाई और आरती के देवर के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
मीना की शिकायत पर अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने गलत काम के लिए उकसाने, दुष्कर्म, जबरदस्ती नशीला पदार्थ पिलाने आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने तफ्तीश के बाद मंगलवार को आरती मिश्रा, उसके देवर ललित कुमार और देवर के दोस्त दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।