फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के घर वालों ने दरोगा को पीटा, आरोपी फरार

Thu, 12 Jun 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में बहादराबाद क्षेत्र के गांव भौरी डेरा से गैर जमानती वारंट जारी होने पर आरोपी को दबोचकर ला रहे दरोगा एवं सिपाही की ग्रामीणों ने पिटाई कर आरोपी को छुड़ा लिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक दरोगा एवं सिपाही को मौके पर बंधक भी बनाए रखा।

जैसे-तैसे घटनास्थल से निकलकर चौकी पहुंचे दरोगा ने आला अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया और सात नामजद, 15 अज्ञात समेत 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

गालिब के खिलाफ गैर जमानती वारंट

घटना मंगलवार देर रात की है। सीजीएम कोर्ट की ओर से गांव भौरी डेरा निवासी गालिब के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

गिरफ्तारी के लिए शांतरशाह चौकी प्रभारी मनोज लिंगवाल, सिपाही महावीर प्रसाद को साथ लेकर गांव में दबिश देने पहुंचे। दोनों ने आरोपी गालिब को दबोच लिया और बाइक पर बिठा दिया। इसी बीच आरोपी के परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए।

आरोप है गालिब को छुड़ाने के लिए गुस्साए लोगों ने पहले दरोगा और सिपाही की पिटाई की उसके बाद दोनों को बंधक बना लिया। गाली गलौज एवं धक्कामुक्की भी की गई। गालिब फरार हो गया।
विज्ञापन

22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देर रात जैसे-तैसे गांव से निकल कर चौकी पहुंचे दरोगा ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। चौकी पहुंच सीओ सदर राजेश भट्ट चौकी ने भी घटना की जानकारी ली।

देर रात चौकी प्रभारी मनोहर लिंगवाल की ओर से आरोपी गालिब, उसके भाई शहनजर, मुंतेयाज, जाकिर, कल्लू, मुस्तफा, मुर्सलीन और 15 अज्ञात समेत 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने इसके लिए गांव में दबिश देनी शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें