फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को दिल्ली से अगवा कर राजस्थान में किया रेप

Fri, 21 Feb 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर इलाके से नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक, पीड़िता को अगवा कर राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर ले गया। वहां उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़िता, किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर दिल्ली पहुंची और परिजनों व पुलिस को खबर दी। पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो व जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से करता था रेप

पुलिस के मुताबिक पीड़िता (15) परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। इनके पड़ोस में वसीम (30) किराए के मकान में रहता था। मंगलवार सुबह छात्रा अचानक घर से गायब हो गई। छानबीन के दौरान पता चला कि उसे वसीम के दोस्तों के साथ देखा गया था।
विज्ञापन


पता चला कि वसीम के कहने पर उसके दोस्त, छात्रा को लेकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन ले गए थे। आरोपी उसे राजस्थान के श्रीगंगानगर ले गया। इधर, परिजनों ने न्यू अशोक नगर थाने में छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया।

यह भी पढ़ें:किराएदार ने मकान मालकिन और उसकी बेटी को मार डाला

उधर, वसीम उसे लेकर एक गेस्ट हाउस पहुंचा। वहां उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह छात्रा, वसीम के चंगुल से छूटकर बाहर निकली। वहां एक एसटीडी बूथ संचालक ने उसे दिल्ली आने का किराए दिया।

बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली आकर उसने परिजनों को सारी बात बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस वसीम की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें