फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की मासूम को अगवा कर किया रेप फिर हत्या, खंडहर में मिली लाश

Tue, 22 Nov 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खंडहर जहां म‌िली बच्ची की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केशवपुरम इलाके में चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव घर से महज सौ मीटर दूर एक खंडहर पड़े मकान के पीछे मिला।
विज्ञापन


बच्ची रविवार रात घर के बाहर से खेलते हुए गायब हो गई थी। पुलिस ने हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी का अहम सुराग मिलने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार बच्ची अपने परिजनों के साथ लारेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ब्रिटेनिया रेलवे लाइन के पास झुग्गी में रहती थी। मूलत: बेगुसराय बिहार का रहने वाला बच्ची का पिता अपनी पत्नी और छह बेटियों के साथ रहता है। वह दाल कारोबारी की दुकान पर पल्लेदारी का काम करता है।
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

लड़के के साथ कुकर्म - फोटो : demo pic
रविवार रात बच्ची अन्य पड़ोसी बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। रात साढ़े आठ बजे मां ने सभी बच्चियों को घर आने के लिए आवाज लगायी। लेकिन पांचवें नंबर की चार वर्षीय बेटी नहीं मिली।

परिजनों ने आस पड़ोस में बच्ची की तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। उसके बाद परिवार वालों ने केशवपुरम थाने में बच्ची के गुमशुदगी की शिकायत की।

सोमवार सुबह पुलिस को ब्रिटेनिया अंडरपास रेलवे के खंडहर मकान के पास बच्ची का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बच्ची के गाल और शरीर पर खरोंच के निशान थे। साथ ही बच्ची के गुप्त अंग से खून निकल रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आयी है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी से मिला आरोपी का सुराग

हत्या
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि बच्ची की हत्या करने वाले युवक का सुराग मिल गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस जगह पर बच्ची की लाश मिली है। उससे कुछ पहले एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।

कैमरे की जांच के दौरान एक युवक को बच्ची को गोद में उठाकर ले जाते हुए देखा गया है। आरोपी युवक की उम्र करीब 25 साल है। वह बच्ची के मकान की अगली गली में रहता है और पेशे से ड्राइवर है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह घर से गायब है।

महिलाओं की सुरक्षा के मामले में कोई बदलाव नहीं : स्वाति मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि  दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के मामले में कोई बदलाव नहीं आया है। दिल्ली में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं। मानवता का स्तर गिर चुका है। बच्चियों के लिए गठित कोई भी कमेटी काम नहीं कर रही है। गृहमंत्रालय ने एसटीएफ को भंग कर दिया है। पिछले साल से लेकर अब तक महिला सुरक्षा पर मुख्य सचिव ने कोई बैठक नही की है। राज्य व केंद्र के बीच समन्वय नहीं होनेे का परिणाम बच्चियों को भुगतना पड़ रहा है। स्वाति मालीवाल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें