दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में रोंगटे खडे़ करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने महिला के शव के साथ दुष्कर्म करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ ही महिला की हत्या की है।
शुरुआती जांच में लग रहा है कि हत्या करने से पहले महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला की हत्या गला दबाकर की गई और चेहरे को ईंट-पत्थर से कुचला गया है। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब पौने चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि रिंग रोड के पास खादर में एक व्यक्ति महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा है। सूचना वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो महिला मृत थी और एक युवक शव के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
आरोपी ने इससे पहले महिला के शव के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अनिल कुमार (28) के रूप में हुई है। वह ठेकेदारी का काम करता है।