फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल तक सहकर्मी से रेप, अब बेटी पर बुरी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में लोनी क्षेत्र की एक महिला ने बृहस्पतिवार को अपने सहकर्मी युवक पर रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी है। महिला का आरोप है कि युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे पति से अलग कर दिया।
विज्ञापन


करीब 12 वर्षों से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। अब युवक उसकी बेटी पर भी बुरी नजर रखता है। उसने उसके साथ भी रेप की कोशिश की।
 
क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। 12 वर्ष पूर्व वह दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक रेडीमेड गारमेंट्स की फैक्ट्री में नौकरी करने लगी थी। फैक्ट्री में उसके रविंद्र से प्रेम संबंध हो गए। आए दिन वह उसके घर आने लगा।
विज्ञापन

बेटी के कपड़े फाड़े, रेप की कोशिश

पति को इस बात की भनक लगी तो वह उसे और बच्चों को छोड़कर चला गया। आरोप है कि तब से रविंद्र उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।

महिला का आरोप है कि रविंद्र काफी दिनों से उसकी 17 वर्षीय बेटी पर बुरी नजर रख रहा है। कुछ दिन पूर्व उसने बेटी के कपडे़ फाड़कर जबरन रेप की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि य‌ह सवाल भी उठ रहे हैं कि अगर आरोपी 12 साल से उसके साथ जबरन संबंध बना रहा था तो उसने पहले इसकी शिकायत क्यों नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें