फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से 10 दिनों तक कराया नाबालिग का रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक औरत ने नारी जाति को शर्मशार कर दिया है। उसने पति के साथ मिलकर एक नाबालिग की अस्मत तार-तार कर दी।
विज्ञापन


यही नहीं, उसने पति के साथ मिलकर एक 13 वर्षीय बच्ची का अपहरण किया व उसे शहर से बाहर ले गए व लगातार 10 दिन तक रेप किया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि दोनों ने चाकू की नोंक पर उसका अपहरण किया व लगातार रेप कर रहे थे।

अदालत ने बताया भयानक मामला

अदालत ने बच्चों के साथ बढ़ते यौन शोषण के मामलों पर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि देशभर में बच्चें सुरक्षित नहीं है।

अदालत ने कहा कि इस पति-पत्नी ने भयानक अपराध किया है। अदालत ने कहा दोनों ने 13 वर्षीय बच्ची का अपहरण किया व उसे दिल्ली से बाहर ले गए व लगातार 10 दिन तक रेप किया।

उन्होंने एशियन सेंटर फॉर वूमैन राईट की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि स्पष्ट है कि एक दशक से लगातार बच्चों से रेप की घटनाओं में वृद्धि हुई है और बच्चे आसानी से शिकार बन जाते है।

दोनों को मिली कड़ी सजा

अदालत ने नाबालिग बच्ची के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में पति-पत्नी को सजा सुनाते हुए यह टिप्पणी की।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय गर्ग ने अपने फैसले में आरोपी जहीर आलम को 10 वर्ष व उसकी पत्नी रेशमा को सात वर्ष कैद की सजा सुनाई है।

अदालत ने आरोपियों के प्रति उदारता बरतने से इनकार कर दिया। अदालत ने उनके तर्कों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

'हमें फंसा रहा है लड़की का बाप'

अभियोजन पक्ष के अनुसार अगस्त 2011 को पूर्वी दिल्ली निवासी पीड़िता घर से स्कूल गई थी लेकिन वापस नहीं आई। उसके पिता ने लापता की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पड़ोस में रहने वाले जहीर व उसकी पत्नी पर शक जताया।

पुलिस ने जांच के बाद लुधियाना (पंजाब) से पीड़िता को मुक्त करवाकर जहीर व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा कि पैसे के लेनदेन में उनको फर्जी मामले में फंसाया गया है। उन्होंने लड़की के पिता पर ही रेप का आरोप लगाया। अदालत ने उनके तर्कों को खारिज कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें