खाना खाने के बाद वह देर रात लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथ अन्य रिश्तेदार भी थे। उन्हें उनका चचेरा देवर अपनी आटीका गाड़ी में छोड़ने के लिए जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में उसके पति को शौच आया, जिसके लिए उन्होंने बिजनेस पार्क टावर के पास गाड़ी को रोका। उसका पति शौच के लिए उतर गया जबकि देवर पानी पीने के लिए नीचे उतर गया।
इस दौरान अन्य रिश्तेदार गाड़ी में ही बैठे रहे और गाड़ी खुली हुई थी। कुछ ही मिनटों में यहां दो अन्य गाड़ियां आकर रुकीं जिनमें 4 लोग सवार थे। जिन्होंने उसके पति व देवर से पूछताछ शुरू करते हुए उनसे यहां रुकने का कारण पूछा और उनसे मारपीट शुरू कर दी।
उन्होंने गाड़ी में बैठे अन्य रिश्तेदारों को भी नीचे उतार लिया और मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचना शुरू कर दिया और खींचते हुए पास की झाड़ियों में ले गया।
वह जब चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी वहीं झाड़ियों की आड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी।
सेक्टर-56 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर उनकी तलाश की। जिसके बाद जगह-जगह छापेमारी कर आरोपियों को गांव जोहलका सोहना के पास से काबू किया गया है।
आरोपियों की पहचान गांव जोहलका निवासी देशवीर, धर्मेन्द्र, पवन व संजीत के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संजीत ने महिला से दुष्कर्म किया था। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।