फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने चार वर्षीय मासूम से कुकर्म करने के बाद काटे गाल

Fri, 24 Mar 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश-एक में चार वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी, पीड़ित बच्चे के पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर है। आरोपी ने बच्चे के साथ मारपीट करने के अलावा उसके गाल भी काट डाले। पीड़ित एम्स में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है। उसे बृृहस्पतिवार को जुवेेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया था। पुलिस के अनुसार घटना ग्रेटर कैलाश के जमरूदपुर इलाके की है।

यहां रहने वाला पीड़ित चार वर्षीय बच्चा पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर के घर टीवी पर कार्टून देखने जाता था। बच्चा बुधवार को भी रात करीब आठ बजे कार्टून देखने गया था। उस समय आरोपी किशोर घर में अकेला था। उसने बच्चे को अकेला देखकर उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन


उसके बाद दांतों से उसके गाल काट दिए। आरोप है कि उसने बच्चे के साथ मारपीट भी की। मासूम जब रोते हुए अपने घर पहुंचा, तो उसके परिजनों ने रात करीब 11:30 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पाक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को रात में ही पकड़ लिया।

बच्चे की हालत को देखते हुए उसे एम्स में भर्ती कराया गया। खून के रिसाव के कारण डॉक्टर उस पर 24 घंटे निगरानी रखे हुए हैं। बच्चे का मामूली ऑपरेशन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें