फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ब्लू फिल्म दिखाकर 12 साल की बच्ची से रेप

गाजियाबाद से सटे लोनी में एक युवक ने पड़ोसी की 12 वर्षीय पुत्री को मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।


दो दिन पूर्व किशोरी की भाभी ने युवक को दुष्कर्म करते देखा तब मामला उजागर हुआ। परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

युवक की इस हरकत से आसापास के लोगों में भी गुस्सा भड़का हुआ है।

भाभी को देखकर हुआ फरार

रामपार्क एक्सटेंशन की एक महिला का आरोप है कि एक जुलाई की रात आठ बजे उसकी 12 वर्षीय ननद घर की छत पर बैठी हुई थी।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 25 वर्षीय प्रदीप उनकी छत पर आ गया तथा ननद को दबोचकर जबरन दुष्कर्म किया।

किशोरी के चीखने पर वह छत पर पहुंची तो युवक कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन

'किसी को बताया जो जान से मार दूंगा'

आरोप है कि गत डेढ़ माह से आरोपी उसकी ननद को मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाकर कई बार हवस का शिकार बना चुका था और मुंह खोलने पर उसे एवं परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

महिला ने आरोपी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि किशोरी का चिकित्सा परीक्षण कराया जाएगा तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें