फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौलिया से गला कसकर कुएं में फेंक दी लाश  

Fri, 03 Nov 2017 07:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी लोगाें की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुएं में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के गले में तौलिया से फंदा लगा हुआ है। घरवालों ने हत्या कर शव कुएं में लाश फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना यूपी के महोबा जिले की है। 
विज्ञापन


महोबा में श्रीनगर कस्बे के मोहल्ला बॉस पहाड़िया निवासी ममता (32) पुत्री रास बिहारी शुक्ला गुरुवार की दोपहर घर से निकली थी। रात को घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह अग्रसेन जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने एक महिला का शव कुएं में पड़ा देखा। बच्चों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।   मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग के जवानों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। महिला के गले में तौलिया से फंदा लगा हुआ था। रहश बिहारी शुक्ला ने मृतका की शिनाख्त अपनी पुत्री ममता के रूप में की है। उन्होंने बताया कि ममता की शादी नहीं हुई थी और वह उनके साथ रहती थी। किसी ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव फेंका है। मृतका के पिता ने तहरीर थाना श्रीनगर में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें