पलवल के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं की छात्रा को रंग लगाने के बहाने दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक छात्रा के साथ गांव के ही युवक पवन ने जबरन दुष्कर्म किया। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह घर से बाहर निकली थी, उसी दौरान घात लगाकर खडे़ पवन उसे दबोच लिया। शुरूआत में तो वह रंग लगाने का नाटक किया।
लेकिन उसके बाद उसने किशोरी का मुंह बंद कर घसीटकर पड़ोस के एक मकान में ले गया। वहां उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।