फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबेरॉय होटल में नर्स से रेप का पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को एक बार फिर दिल्ली से ऐसी खबर आई जिसने राजधानी को शर्मसार कर दिया। देश के सबसे प्रतिष्ठित होटलों में से एक ओबरॉय होटल के सबसे सुरक्षित और महत्वपूर्ण हिस्से में एक नर्स के साथ होटल के ही दो कर्मचारियों ने रेप किया। चौंकाने वाली बात है कि इतने बड़े मामले का खुलासा भी घटना होने के दो दिन बाद हुआ।
विज्ञापन


यह नर्स ओबेरॉय होटल की चेन चलाने वाले पीआरएस ओबरॉय की पत्नी की तीमारदारी के लिए रखी गई थी। पीड़िता के मुताबिक 15 अगस्त की रात वह मिसेज ओबरॉय को दवा खिलाने के बाद अपने कमरे में चली गई। ठीक उसी समय बर्तन धोने के बहाने दोनों आरोपी भी वहां पहुंच गए।

दोनों जबरदस्ती उसे कमरे के दूसरे हिस्से में ले गए और एक-एक कर उसके साथ रेप किया। चौंकाने वाली बात है कि उसी कमरे के दूसरे हिस्से में सो रहीं मिसेज ओबरॉय को उसके चीखने की आवाज सुनाई नहीं पड़ी।
विज्ञापन

नर्स नहीं खोलना चाहती थी मुंह

घटना के बाद दोनों आरोपियों ने नर्स को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसे भयानक अंजाम भुगतना पड़ेगा। धमकी से नर्स इतना डर गई कि उसने किसी से इस मामले का जिक्र तक नहीं किया।

इतना ही नहीं अगले दो दिन तक नर्स पहले की तरह होटल आती रही और मिसेज ओबरॉय की देखभाल करती रही। वह इतना डर गई ‌थी कि उसने छुट्टी तक नहीं ली जिससे क‌ि सबकुछ सामान्य लगे।

पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त की रात हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को सोमवार सुबह दी गई। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार ‌किया जिन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस में नहीं जाना चाहती थी नर्स

गौरतलब है ‌कि नर्स एक बड़े प्राईवेट अस्पताल में काम करती है जो मिसेज ओबेरॉय की देखभाल के लिए तीन शिफ्ट में नर्सों की सुविधा देती है। इस सुविधा के लिए अस्पताल और होटल प्रबंधन के बीच तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट है।

घटना के बाद घबराई नर्स ने दो दिन बाद इस घटना के बारे में अपनी एक साथी से बताया। उसके समझाने के बाद भी नर्स ने पुलिस में जाने से इंकार ‌कर दिया।

हालांकि डॉक्टरों और होटल प्रबंधन के बहुत समझाने के बाद नर्स इस मामले को पुलिस में ले जाने को तैयार हुई। सोमवार को उसने निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुलिस खोज रही सुराग

मामले का आरोपी 25 वर्षी नीरज पिछले पांच साल से ओबेरॉय परिवार के लिए काम कर रहा है जबकि 20 वर्षीय राजन ने एक महीने पहले ही काम करना शुरू किया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही कि इन दोनों आरोपियों का पहले से कोई ‌आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।

देश की राजधानी के सबसे बड़े होटलों में से एक में इतनी बड़ी घटना के बाद भी एक पढ़ी-लि‌खी महिला का पुलिस में जाने से घबराना यह साबित करता है कि पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी वह महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देने में नाकाम ही रही है।

अगर आप इस बात से सहमत हैं तो अपने विचार हमारे फेसबुक पेज पर जरूर शेयर करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें