रेलवे परिसर में बाहरी व्यक्तियाें के साथ मिलकर रेलवे कर्मचारी ही चोरी कर रहे थे। आरपीएफ ने गश्त में जब छापा मारा तो 20 हजार के केबल के साथ दो रेलवे कर्मचारी व ठेकेदार के अंडर में लगे दो अन्य लोगों को पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया ने बताया कि घने कोहरे में रेलवे परिसर में चोरियों की घटनाएं रोकने के लिए आरपीएफ कर्मी गश्त करते हैं। गश्त के दौरान बीते सोमवार को इलेक्ट्रिक शेड से केबल चुराते हुए चार लोगाें को पकड़ा।
इन चार लोगाें में से दो रेलवे कर्मचारी है। पवन शर्मा और हरपाल सिंह यह दोनों रेलवे में तैनात है। जबकि कन्हैया लाल और अजय कुमार ठेकेदार के साथ इसी शेड में काम करते हैं।
दोनों रेलवे कर्मचारी महज कुछ रुपयाें के लिए यह काम कर रहे थे। इनके पास से पकड़ा गया केबल करीब 20 हजार रुपये का है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।