फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राहुल खट्टा’ ने मांगी व्यापारियों से रंगदारी

Tue, 25 Nov 2014 01:49 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के दो लोहा व्यापारियों से एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। रंगदारी ढाई लाख रुपये के इनामी बागपत के बदमाश राहुल खट्टा के नाम पर मांगी गई है।
विज्ञापन


दोनों लोहा व्यापारियों और उनके परिवारवालों की नींद उड़ी हुई है। खौफजदा व्यापारियों ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार देर रात तक पुलिस टीमें रंगदारी मांगने वाले की तलाश में दबिश दे रही थीं।

जिन कारोबारियों के पास फोन कॉल्स आई हैं, उनका बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में उनका लोहे का कारोबार है। दोनों व्यापारियों से 50-50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम से पूछा गया तो उन्होंने राहुल खट्टा के नाम पर रंगदारी मांगे जाने की पुष्टि की।

एसएचओ ने बताया कि पुलिस की तीन टीमों सर्विलांस के माध्यम से रंगदारी मांगने वाले की तलाश में जुट गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि राहुल खट्टा गैंग ने तीन नवंबर को पिलखुवा से कविनगर के भट्टा व्यापारी नवीन कंसल का अपहरण कर पांच करोड़ रुपये फिरौती की मांग की थी।

व्यापारी को पुलिस ने मेरठ से सकुशल मुक्त करा लिया था। गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि राहुल खट्टा और गैंग के अन्य सदस्य अभी भी भागे हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें