फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस नोएडा में रैगिंग का विरोध करने पर जानलेवा हमला, रॉड से पीट पीटकर किया अधमरा

Wed, 11 May 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
घायल छात्र - फोटो : भव्य नरेश /अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा डीपीएस के हॉस्टल में 11वीं के छात्र से सीनियर छात्रों ने दो बार रैगिंग की। विरोध करने पर छात्रों ने उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं रॉड से वार कर उसे अधमरा कर दिया। छात्र को बचाने आए उसके दोस्त को भी सीनियर छात्रों ने जमकर पीटा। दोनों छात्रों को हॉस्टल के वार्डन ने कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र के परिजनों ने 6 छात्रों के खिलाफ नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बुलंदशहर निवासी राहुल (बदला नाम) सेक्टर-30 के डीपीएस के हॉस्टल में रहता है।

पिता का आरोप है कि 5 मई को स्कूल के हॉस्टल में बेटे से 12वीं के छात्रों ने रैगिंग की। उसकी हालत बिगड़ी तो वार्डन ने मामले की सूचना परिजनों को दी। उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। रैगिंग की सूचना स्कूल प्रशासन को भी दी गई थी। हालत में सुधार होते ही उसे दोबारा स्कूल के हॉस्टल में 8 मई को दाखिला दिला दिया गया।  लेकिन, 9 मई की रात ही करीब 9 बजे उन्हीं सीनियर छात्रों ने दोबारा राहुल से रैगिंग की और विरोध करने पर लात घूंसे और रॉड से वार कर अधमरा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने आए दोस्त की भी हुई पिटाई

घायल छात्र - फोटो : भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा
उसे बचाने के लिए दोस्त आया तो सीनियर छात्रों ने उस पर भी वार करके घायल कर दिया। रैगिंग के दौरान राहुल के कपड़े तक उतरवा लिए गए। वहीं, इस मामले में प्रिंसिपल कामिनी भसीन से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।

मामले में तहरीर के आधार पर 6 नामजद छात्रों व 12 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 147/148/149/326/506 के तहत सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर घटना की लीपापोती करने का आरोप लगाया है। छात्र के कपड़े भी उतरवाए जाने की बात सामने आई है। 5 व 9 मई को रैगिंग की बात सामने आ रही है स्कूल के हॉस्टल में छात्र पर हमला भी किया गया। मामले की जांच की जा रही है।- दिनेश यादव, एसपी सिटी


सीनियर छात्रों ने बेटे से दो बार रैगिंग की। फिर जानलेवा हमला किया। जब बेटे को बचाने उसका दोस्त आया तो उस पर भी जानलेवा हमला किया गया। ऐसे में दोषी छात्रों के साथ-साथ स्कूल प्रशासन भी दोषी है। स्कूल प्रशासन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है।-पीड़ित छात्र के पिता

यह गंभीर मामला है। घटना में स्कूल प्रशासन दोषी है। छात्रों के साथ-साथ स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर डीपीएस स्कूल प्रशासन सजग और गंभीर रहता तो शायद इतनी बड़ी घटना न होती।- अनूप खन्ना, महासचिव, गौतमबुद्ध नगर पैरेंट्स एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें