फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी तो महिला ने पंखे से लटककर की खुदकुशी

Thu, 25 Aug 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
तावड़ू के गांव शिकारपुर में एक महिला द्वारा पंखे से लटककर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के नूंह सीएचसी भेज दिया है। मृतक महिला के मायके वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटीें है।
विज्ञापन

ग्रामीण गरीब चैयरमैन  ने बताया की उसके भाई बालू के पुत्र जुनैद की शादी करीबन 7 साल पहले गांव बसई थाना नगीना निवासी अरफीना के साथ हुई थी। महिला के दो बच्चे है। मंगलवार को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई।
  इससे नाराज होकर महिला ने घर में लगे पखें में लटकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है की खुदकुशी के समय घर पर कोई नहीं था। परिजनों ने जब महिला को घर में पंखे पर झूलते हुए देखा तो उनके पैरो तले की जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई और घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

  ग्रामीणों व परिजनों ने मामले की जानकारी महिला के मायके वालों को दी। जिसके बाद मायके वालों के यहां से काफी लोग गांव शिकारपुर पहुंचे और मामले को देखने के बाद उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। बुधवार रात दो बजे तक आपस में बातचीत व समझाने की कोशिश हुई। लेकिन मायके वाले पक्ष के लोग नहीं माने और पुलिस को बुलाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिय नूंह अस्पताल ले गए। मृतिका सात महीनें की गर्भवती भी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें