गुड़गांव-महरौली रोड पर स्थित एक मॉल के पब में कुछ युवकों द्वारा मारपीट कर एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने एक दर्जन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मामला रविवार की रात का है, लेकिन इसकी शिकायत मंगलवार को दी जिसके बाद कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-40 निवासी राजीव नाम का व्यक्ति एमजी रोड स्थित जेएमडी मॉल के इऑन में कार्य करता है।
आरोप है कि सोमवार की रात पब में कुछ युवक आए। इस दौरान किसी बात को लेकर क्लब के लोगों व उक्त युवकों के बीच विवाद हो गया। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि युवकों ने पब में ही उसके साथ मारपीट की और पब में रखे 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।