बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस अब मुख्य मार्गों पर हो रही ताबड़तोड़ वारदात पर लगाम लगानेे के लिए पुलिस अलर्ट नजर आ रही है। पुलिस ने सूरजपुर, कासना व नॉलेेज पार्क में ऐसे प्वाइंट चिन्हित किए हैं, जहां पर अपराधी आसानी से वारदात कर फरार हो जाते हैं।
इन स्थानों पर क्राइम करने वाले आरोपियों को अपनी पहचान छिपाना मुश्किल होगा, क्योंकि हर वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। एक माह के भीतर पुलिस इन स्थानों पर 100 सीसीटीवी लगाएगी।
इलाके में चारों ओर बिछा सड़कों के जाल का अपराधी खूब लाभ उठा रहे हैं। पिछले कुछ माह में क्षेत्र केे विभिन्न स्थानों पर बदमाश वारदात को अंजाम देकर बचकर निकलनेे में कामयाब भी हो जाते हैं। सरेराह मार्गों पर हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधिकारियों ने एसएसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में गहन मंथन के बाद सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है।
वाई-फाई बेस्ड होंगे सीसीटीवी
एसएसपी के मुताबिक, सीसीटीवी खासतौर पर कासना व सूरजपुर क्षेत्र में लगाए जाएंगे। यह सीसीटीवी वाई-फाईं बेस्ड होंगे। इसमें वायर की आवश्यकता नहीं होगी और यह उच्च क्वालिटी के होंगे, जिससे यह दूर सेे भी गतिविधियों को सही ढंग से कैद कर सके। इससे अपराधियों की पहचान आसान होगी और उन पर शिकंजा कस दिया जाएगा।
कंट्रोल रूम से संदिग्धों पर रहेगी नजर
सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम एसएसपी कार्यालय में होगा। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी सीसीटीवी के जरिये क्षेत्र मेें घूमने वाले संदिग्धों पर नजर रखेगा।
संदिग्ध के आने पर वह संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी को उसका हुलिया बताकर सूचना देगा। इससे पुलिस टीम संदिग्ध से पूछताछ कर वारदात होने से पहले ही रोकने का प्रयास कर सके।
ये हैं मुख्य प्वाइंट
परी चौक, सूरजपुर टी-प्वाइंट, प्राधिकरण गोल चक्कर, टी थ्री, होंडा चौक, जेपी ग्रीन, हेरिटेज गोल चक्कर, एलजी गोल चक्कर, ओमेक्स गोल चक्कर, 130 मीटर रोड।