फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के लिए कर दी भाभी की हत्या

Tue, 29 Dec 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की संपत्ति के लालच में देवर ने भाभी सुजाता (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार सुबह करीब नौ बजे जगतपुरी कॉलोनी में प्राथमिक विद्यालय के गेट के पास हुई।
विज्ञापन


मृतका सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर नामजद देवर समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है।

सौंदा रोड कॉलोनी निवासी सुजाता पत्नी संजीव कुमार रोजाना की तरह जैसे ही स्कूल गेट पर पहुंची, तभी मुंह पर चादर लपेटे आए दो युवक उनके सीने में एक गोली मारकर पैदल खेतों में भाग गए।
विज्ञापन


लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली एसओ ने बताया कि मृतका के भाई विकास पुत्र सुखपाल समसतपुर थाना बहसूमा मेरठ ने मृतका के देवर प्रदीप निवासी शेरपुर थाना निवाड़ी को नामजद कराते हुए दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें करोड़ों की संपत्ति के लालच में महिला की हत्या होना बताया है।

पुलिस ने नामजद प्रदीप और उसके नौकर धर्मेंद्र निवासी रायबरेली को निवाड़ी रोड से गिरफ्तार किया है।
सीओ ने बताया कि जांच और पूछताछ में सामने आया है कि सुजाता के पति संजीव कुमार की एक साल पहले मौत हो गई थी।

संजीव कुमार के पिता सेंसरपाल सरकारी स्कूल में टीचर थे, उनकी मौत के बाद संजीव और संजीव की मौत के बाद सुजाता को सरकारी स्कूल में परिचारिका (चतुर्थ श्रेणी कर्मी) पद पर नौकरी मिल गई थी। संजीव की पैतृक संपत्ति की कीमत करोड़ों में है। ईंट के भट्टे होने के साथ कई एकड़ भूमि है।

संजीव की मौत के बाद पैतृक भूमि के दो हिस्सेदार सुजाता और सेंसरपाल का दूसरा बेटा प्रदीप था। सुजाता अपने दो बच्चों और छोटी बहन सोनिया के साथ सौंदा रोड पर रहती थी।

मकान की कीमत भी करोडों में है। प्रदीप इस संपत्ति को कब्जाने की फिराक में था और कई बार भाभी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

उधर, पहले पिता और अब मां की मौत के बाद दोनों बच्चों अभी (13) और माही (9) को मायके वाले अपने साथ समसतपुर बहसूमा मेरठ ले गए हैं। दोनों नगर के टीआरएम पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


आरोपी घूमता रहा पुलिस के साथ
नामजद प्रदीप घटना के कई घंटे तक पुलिस के साथ रहा। जैसे ही उसे पता चला कि पुलिस असलियत तक पहुंच गई है तो वह भाग गया।

घटना से पहले गिरफ्तार धर्मेंद्र सौंदा रोड पर सुजाता को पहुंचाने उसके घर गया था। पुलिस को यहीं से हत्या का सुराग मिलना शुरू हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें