फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाप बेटी घायल

Tue, 29 Dec 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चांदपुर के पास बाइक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संजय और उसकी बेटी कीर्ति को चोट आई। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार संजय कुमार सोमवार को बाइक पर अपनी बेटी कीर्ति को लेकर गांव माछरौली से झज्जर आ रहे थे। अभी वे चांदपुर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आई कार ने उनको टक्कर मार दी।

बाइक समेत वे रोड पर जा गिरे। हादसे में कीर्ति के पांव की हड्डी टूट गई। संजय को भी सिर में चोटें आई। हादसे के बाद कार चालक कार व उसमें सवार अपने परिजनों को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बाप बेटी को अन्य वाहन में बैठा कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें