फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Wed, 25 Dec 2013 03:17 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने थाना सारन में शिकायत दर्ज कराई कि उसका तीन वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था। पीड़िता के तीन बच्चे भी हैं।

पीड़िता ने बताया कि उनके पड़ोस में सुरेश नाम का व्यक्ति रहता है। सुरेश पीड़िता के बच्चों के साथ मेलजोल बढ़ाकर उससे बातचीत करने लगा।

पीड़िता के अनुसार एक दिन सुरेश उनके बच्चे को खिलाने के बहाने कमरे में आ गया और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

इंकार करने पर सुरेश ने आत्महत्या की धमकी दी। इसके बाद वह पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने लगा। सुरेश ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि वह उसके साथ शादी करेगा।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व सुरेश उसके घर से बीस हजार रुपये चुरा ले गया था। एक सप्ताह पहले ही पीड़िता को पता लगा कि सुरेश किसी दूसरी महिला से शादी कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें