सीही गांव में महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटका मिला। उधर, मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खेडी कलां निवासी शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीति की शादी एक मई 2011 को गांव सीही गांव निवासी रणवीर के साथ की थी।
शेर सिंह का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रीति ने उन्हें बताया था कि उसके पति रणवीर व सास मालवती उसे दहेज लाने के लिए परेशान करते हैं। उसके साथ मारपीट की जाती है।