सुमित कुमार उर्फ क्रेजी सुमित ने वीडियो में दिखने वाली लड़कियों को वीडियो बनाने की एवज में पैसे देने की बात कही थी, हालांकि सुमित ने लड़कियों को अभी तक कोई पैसा नहीं दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लड़कियों ने भी बयान में पैसे देने की बात कही है।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रैंक वीडियो में दिखने वाली तीन लड़कियों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें से दो गुरुग्राम व एक दिल्ली की लड़की है। ये लड़कियां अमित की स्कूल की दोस्त हैं। अपराध शाखा केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुमित कुमार व उसके दोस्त सत्यजीत कादियान को बुधवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया था।
इनसे करीब एक से डेढ़ घंटे तक पूछताछ की गई थी। उन्हें आगे भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़कियों ने बयान में कहा है कि प्रैंक वीडियो उनकी सहमति से बनी थी। उन्हें प्रैंक वीडियो की जानकारी थी।