राजनगर एक्सटेंशन पर नई बस्ती के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार गार्ड सेदपाल (23) की मौत हो गई। उन्होंने लोकल (घटिया) हेलमेट पहना था।
सड़क पर गिरने से हेलमेट के टूट गया और सिर में गंभीर चोटें लगीं। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठा उनका भांजा शिवम (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।
एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि नंदग्राम स्थित नई बस्ती में सेदपाल परिवार के साथ रहते थे। वह राजनगर एक्सटेंशन में गार्ड की नौकरी करते थे। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह भांजे शिवम (15) को किताब दिलाने स्कूटी से घंटाघर जा रहे थे।
दंपति की मौत
बुधवार सुबह सात बजे किल्होड़ा गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी देवपाल (52) अपनी पत्नी सुहेंद्री (48) के साथ बाइक से मोदीनगर से हापुड़ रोड से होते हुए गांव लौट रहे थे।
किल्होड़ा मोड़ पर हापुड़ की ओर से आ रही कार और बाइक भिड़ गईं। देवपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुहेंद्री की अस्तपाल में मौत हो गई।