फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर भाइयों ने लड़के को मारकर पेड़ पर टांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के मोदीनगर-मुरादनगर स्थित खिमावती गांव में बृहस्पतिवार तड़के पॉलीटेक्निक छात्र संदीप पाल की हत्या की वजह क्या वास्तव गांव निवासी युवती से छेड़छाड़ है? पुलिस इसका जवाब तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


हालांकि मृतक के भाई की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी मुकेश ने बुधवार शाम को ही उनके घर पहुंचकर संदीप को जान से मारने की धमकी दी थी।

संदीप की हत्या के बाद से आरोपी बाप-बेटी परिवार के साथ गांव से फरार है। पुलिस का कहना है कि नामजदों के पकड़े जाने के बाद भी मर्डर की असलियत सामने आएगी।

खिमावती गांव में सोहनलाल परिवार समेत रहते है। परिवार में पत्नी केला देवी के अलावा तीन बेटे पिंटू, सोनू और संदीप पाल एवं आशा है। संदीप पाल (21) गाजियाबाद रोड स्थित डीएस इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट में पॉलोटेक्निक द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन

छात्र की हत्या के बाद गांव खिमावती में तनाव

बृहस्पतिवार करीब सात बजे ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों को पता चला कि संदीप का शव बालेश्वर के खेत में आम के पेड़ पर लटका है। एसओ मुरादनगर आरपी शर्मा का कहना है कि जांच के दौरान की गर्दन पर रस्सी के निशान मिल है।

इसके चलते संभावना है कि पहले कातिलों ने रस्सी से गला दबाकर छात्र हत्या की और बाद में उसी की शर्ट का फंदा बनाकर शव पेड़ पर लटका दिया होगा। एसओ की मानें तो जांच में यह भी सामने आया है कि छात्र पर नामजद व्यक्ति अपनी बेटी से छेडछाड़ का आरोप लगाता था।

मृतक के भाई की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार को मुकेश ने मृतक के घर पहुंचकर कहा था कि संदीप उनकी बेटी को परेशान करता है। यदि बाज नहीं आया तो परिणाम काफी बुरा होगा।
विज्ञापन

हत्या का कारण छेड़छाड़ या कुछ और...

मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। वारदात के वक्त पिता सोहनलाल, मां केला देवी और भाई सोनू पाल गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट गए हुए थे। बड़े भाई पिंटू और बहन आशा का रो-रोकर बुरा हाल था। आरोपी और मृतक के मकान कुछ ही दूरी पर होने के कारण गांव में तनावपूर्ण शांति है।

मार्निंग वॉक के लिए गया था संदीप
परिजन बताते है कि संदीप रोज सुबह मार्निंग वॉक के लिए जाता था दीपावली से बुखार होने के कारण वह नहीं दौड़ पा रहा था और बृहस्पतिवार को दौड़ लगाने गया था।

जांच के दौरान मृतक और युवती के बीच कहीं ना कहीं विवाद की बात सामने आई है, लेकिन मुजरिमों के पकड़े जाने तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। नामजद पिता-बेटी परिवार समेत फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।
- संजय सिंह एसपी देहात गाजियाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें