फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान के लिए रोका तो मार दिया पुलिस को चाकू

Fri, 07 Mar 2014 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रैफिक पुलिस के एक हेडकांस्टेबल भूपेन्द्र को बदमाश का चालान काटना भारी पड़ा। गुस्साए बदमाश ने भूपेन्द्र पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने के दौरान उसका अंगूठा कट गया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर बदमाश भागने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित भूपेन्द्र के साथ मौजूद दूसरे हेडकांस्टेबल ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश आदर्श नगर थाने का घोषित बदमाश है।

पुलिस के अनुसार मॉडल टाउन सर्किल में तैनात हेडकांस्टेबल भूपेंद्र और ललित शुक्रवार सुबह आजादपुर चौक पर यातायात व्यवस्था को देख रहा था। इसी दौरान उन लोगों ने एक बाइक सवारयुवक को ट्रैफिक लाइट जंप करते हुए देखा।
विज्ञापन


भूपेंद्र ने युवक की बाइक के सामने आकर उसे रूकने का इशारा किया। युवक ने बाइक रोक दी और खुद को इलाके का घोषित बदमाश बताकर उसे धमकाने लगा।

इसके बावजूद भूपेंद्र युवक का चालान करने लगा। इसी दौरान वहां से एक छोले भठूरे वाला रेहड़ी लेकर गुजर रहा था। युवक ने रेहड़ी पर रखे चाकू को उठा लिया और चालान काट रहे भूपेंद्र पर हमला कर दिया। भूपेंद्र उसकी हरकत को भांप गया और हाथ से चाकू वार को रोका। चाकू उसके अंगूठे पर लगा और अंगूठा कटकर लटक गया।

घटना को अंजाम देकर युवक भागने लगा। जिसे भूपेंद्र के सहयोगी ललित ने पीछा कर दबोच लिया। ललित ने घटना की जानकारी आदर्श नगर पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान आदर्श नगर थाने के घोषित बदमाश अजय के रूप में हुई। वह आजादपुर इलाके में रहता है। उस पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2012 में अजय पर एक सिपाही पर जानलेवा हमला करने का मामला भी दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक भूपेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आदर्श नगर थाने की पुलिस ने अजय पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें