फलैंदा बांगर निवासी बुजुर्ग दंपति शराबी बेटे से परेशान हैं। आरोपी आए दिन उनकी पिटाई करता है। जमीन बेचकर पैसे देने का दबाव बनाता है।
इसकी शिकायत पीड़ित दंपति ने हल्का इंचार्ज एसआई सतेंद्र से की तो वह कार्रवाई करने के बजाए उन पर ही रौब जमाने लगा। कहा कि तुम मर जाओ, पोस्टमार्टम हम करा देंगे।
इसकी शिकायत दंपति ने एसपी देहात से की है। रबुपूरा कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी बुजुर्ग (80 वर्ष) किसान हैं। बताया कि उनके चार बेटे हैं। सभी में संपत्ति का बंटवारा हो चुका है।
पिछले एक साल से बेटा तंग कर रहा है
यूपी पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
बुजुर्ग दंपति तीसरे बेटे के साथ रहते हैं वह गुड़गांव में नौकरी करता है और कभी- कभार ही घर आता है, लेकिन उनका दूसरा बेटा शराब पीकर उन्हें परेशान करता है।
पीड़ित ने बताया कि बेटा आए दिन घर में घुसकर पिटाई करता है। कोतवाली में भी सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले एक साल से बेटा तंग कर रहा है।
सीओ जेवर दिलीप सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। पीड़ित की शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी। हल्का प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।