नगर के जीटी रोड पर तीन दिन पहले पैसे के लेन-देने को लेकर फायरिंग करने के मामले में नामजद अभियुक्त के घर पर पुलिस द्धारा दबिश के दौरान तोडफोड करने पर परिजन व ग्रामीणों में बेहद नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस तानाशाही रवैया कर रही है।
बुद्धवार शाम को नगर के जीटी रोड पर व्यापारी पुनीत पर पैसा के लेन-देन को लेकर गांव बंबावड निवासी सचिन ने फायरिंग कर दी थी। मामले में नामजद रिपोर्ट होने के बाद पुलिस ने गुरूवार रात में गांव बंबावड में सचिन के घर पर गेट, आलमारी आदि सामान की तोड़फोड़ कर परिवार को लोगों के साथ अभद्रता की गई।
परिवार के लोगों के साथ अभद्रता करने से नाराज का ग्रामीण शुक्रवार सवेरे एकत्र हुए और नाराजगी जताई। पूर्व प्रधान तेजपाल शास्त्री का कहना है कि पुलिस ने रात में घर में तोड़फोड़ व अभद्रता का व्यवहार किया है । वह तानाशनी रवैया नहीं चलने दिया जाएगा। इस घटना की शिकायत एसएसपी से की जाएगी। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज फर्जी कराई गई है। इसकी जांच कराई जाएगी।