फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे बाप के खुलासे से पुलिस की आंखे हुई नम, पैसे इकट्ठे करने के बाद कराया अंतिम संस्कार

Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने बेटे के हत्यारे और बेटियों को काल कोठरी में रखने वाले आरोपी के खुलासे से पुलिस की आंखें भी नम हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने पैसे इक्कठा कर रविवार को हत्यारे पिता से ही बेटे का अंतिम संस्कार करवाया। इस दौरान भी आरोपी के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। 

पुलिस ने आरोपी के कुछ रिश्तेदारों को बुला लिया था। आरोपी के दो भाई और एक बहन हैं। आरोपी के बर्ताव की वजह से परिवार के किसी भी सदस्य का इसके घर आना-जाना नहीं था। 
विज्ञापन

बाप को नहीं था कोई पछतावा

पु‌लिस - फोटो : file photo
उधर, बच्चियों की मां का सुराग लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस की एक टीम को हापुड़ रवाना कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि गत 18 अगस्त को पुलिस को हैदरपुर ट्रीटमेंट प्लांट से ढाई साल के बच्चे का शव मिला था। उस समय उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। 

लेकिन, जब आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आया तो पता चला कि ढाई साल का बच्चा उसका है।  उसने ही उसे जिंदा नहर में फेंका था। बच्चे की पहचान होने के बाद पुलिस ने शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें